टोकन तुहर हाथ एप्प से टोकन कैसे काटें | Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

3/5 - (1 vote)

आज इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method से की पूरी जानकारी।

दोस्तों यह मोबाइल ऐप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा को देखते  हुए खरीफ वर्ष 2022-23 में जारी किया है इसके द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी किसान सहकारी समिति/उपार्जन केंद्र में अपना धान बेचने के लिए खुद से घर बैठे पंजीयन कर सकता है।

 

विषय सूची

तो चलिए नीचे step by step Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method से की पूरी जानकारी   बता रहे है| इसे ध्यान से पढ़ने के बाद आप आसानी से इस app का उपयोग कर पाएंगे और अपना टोकन भी काट सकेंगे।

टोकन तुहर हाथ mobile App का परिचय

पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हो तो टोकन जारी की प्रक्रिया के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए टोकन तूहर हाथ android.app बनाया गया है इस ऐप की सहायता से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक किसान अपने संबंधित उपार्जन केंद्र में स्वयं के द्वारा चयनीत दिनांक में धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर सकता है, इस ऐप द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किए गए किसानों की निम्न जानकारी प्राप्त होगी जैसे किसान की जानकारी, किसान के पंजीकृत भूमि की जानकारी, दर्ज बैंक खाता की जानकारी, टोकन धान खरीदी की सभी नई जानकारियां प्राप्त होगी।

टोकन तूहर हाथ एप्प डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- Click Here

किसान कोड निकालने के लिए इस लिंक को क्लिक करें:- Click Here

 

स्टेप 01:-

इस लिंक की सहायता से टोकन तुम्हारा हाथ ऐप को डाउनलोड कर लीजिए जैसे ही डाउनलोड करेंगे आपके मोबाइल में इस एप्लीकेशन को ओपन करने पर इस प्रकार दिखाइ देगा नीचे चित्र में देख सकते हैं।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

स्टेप 02:- उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

जैसे ही ऐप को open करेंगे आपके सामने इस प्रकार से इंटरफेस दिखाई देगा । नीचे देख सकते हैं।यहां पर आपको तो अब तुम दिखाई देंगे 1. रजिस्टर करें :- इसका मतलब यह है नया किसान रजिस्ट्रेशन करना है।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

2. पंजीकृत हैं?:-

इसका मतलब है अगर कोई किसान पहले से रजिस्टर कर चुके हैं तो इस ऑप्शन से लॉगिन कर सकते हैं। अब इसके नीचे धावक टोकन जारी का (12 नियम) महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है इसे ध्यान पूर्वक पढ़ लें।

स्टेप 03:-

अब जैसे ही रजिस्टर करें पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक ऑप्शन आ जाएगा जहां पर किसान कोड डालकर जानकारी देखें में क्लिक कर दीजिए।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

स्टेप 04:-

अब जैसे ही जानकारी देखे में क्लिक करेंगे तो आपके सामने किसान का नाम उसका जिला उसका उपार्जन केंद्र एवं उसका मोबाइल नंबर प्रदर्शित होगा जो देखने में कुछ इस प्रकार दिखाई देगा नीचे चित्र में देख सकते हैं। यहां मोबाइल नंबर के सामने पेंसिल का आइकन दिख रहा है उसमे क्लिक करके अपना मोबाइल नम्बर डाल दीजिए अगर पहले आपका मोबाइल नम्बर सही डला हुआ है तो रहने दे और नीचे ओ.टी.पी.प्राप्त करे में क्लिक कर दीजिए। जैसे कि करेंगे आपके उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उस ओटीपी को नीचे डाल दीजिए और उसके नीचे पिन दर्ज करें लिखा हुआ दिखाई दे रहा है उसमें आप जो भी पिन बनाना चाहते हैं चारों का पिन नंबर दर्ज कर दीजिए उसी पिन को दोबारा नीचे में भी दर्ज कर दीजिए ध्यान रहे पिन नंबर कैसे बनाएं जिससे आप भूले नहीं या सुरक्षित उसे नोट कर के रख ले। अब इसके नीचे रजिस्टर करें लिखा हुआ दिखाई दे रहा है उसमें क्लिक कर दीजिए।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

स्टेप 05:-

आप जैसे ही रजिस्टर करें पे क्लिक करेंगे तो आप का रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक सुरक्षित हो जाएगा जो देखने में कुछ इस प्रकार दिखाई देगा नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं उसमें किसान का कोड,किसान का नाम, जिला, इस वर्ष 2022-23, समिति/ उपार्जन केंद्र का नाम कोड सहित। इसके नीचे टोकन के लिए आवेदन करें लिखा हुआ दिखाई देगा इसके साथ किसान की अन्य जानकारी भी आप देख सकते हैं जैसे किसान की जानकारी भूमि संबंधी जानकारी बैंक खाता जानकारी टोकन संबंधी जानकारी धान खरीदी की जानकारी व निर्देश।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

दोस्तों हम यहां टोकन के लिए आवेदन कैसे करना है इसके बारे में जानेंगे।

स्टेप 06:-

आप यहां टोकन के लिए आवेदन करें ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए। जैसे क्लिक करेंगे आपके सामने कुछ इस प्रकार से इंटरफेस दिखाई देगा नीचे चित्र में दिखाया गया है क्लिक करके देख सकते हैं यहां 7 दिन के लिए टोकन जारी करने हेतु उपलब्ध मात्रा प्रदर्शित होगा इसमें उपार्जन केंद्र की एक दिवस की अधिकतम खरीदी क्षमता मात्र 30% ही टोकन ऐप के माध्यम से टोकन जारी हेतु उपलब्ध होगा एवं उसी अनुपात में किसान टोकन के लिए आवेदन कर पाएंगे जिस अनुपात में किसान समिति में पंजीकृत है अर्थात सीमांत कृषक 2.5 एकड़, लघु कृषक 2.5 एकड़ एवं दीर्घ  कृषक 5 एकड़। अब तो कान काटने के लिए +आवेदन करे लिखा हुआ दिखाई दे रहा है उस पर क्लिक कर दीजिए।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

उदाहरण के रूप में समझे 30% ऐप के माध्यम से कैसे टोकन काटा जा सकता है:-

मानलो किसी समिति उपार्जन केंद्र में पंजीकृत किसानों की संख्या 100 है। जिसमें किसानों की संख्या के हिसाब से पात्रता निम्नवत  होगा :-

50% – सीमांत कृषक| 30% – लघु कृषक| 20% – दीर्घ कृषकएवं उस केंद्र की 1 दिन की अधिकतम खरीदी क्षमता 1000 क्विंटल है तो उसका 30% =300 क्विंटल होगा।

इसमें लघु किसान के लिए 50% के हिसाब से 300 क्विंटल का 50% =150 क्विंटल होगा| वैसे ही

लघु कृषक का 300 क्विंटल का 30% के हिसाब से 90 क्विंटल होगा| एवं

दीर्घ कृषक का 20% के हिसाब से 300 का 20% 60 क्विंटल टोकन काटने हेतु app में प्रदर्शित होगा।

स्टेप 07:-

अब जैसे ही + आवेदन करे में क्लिक करेंगे तो आपके द्वारा चयनित दिनांक के लिए टोकन जारी हेतु वर्तमान स्थिति की जानकारी प्रदर्शित होगी।जैसे:- टोकन दिनांक, चयनित दिनांक के लिए अधिकतम उपार्जन हेतु शेष मात्रा (क्विंटल में), धान का रकबा हेक्टेयर में, अधिया का रकबा हेक्टेयर में, खरीदी योग्य धान का रकबा हेक्टेयर में, अभी तक कुल बेचा गया धान क्विंटल में, टोकन जा रही है तुझसे स्थान की मात्रा क्विंटल में।

दोस्तों ध्यान दें टोकन जारी हेतु शेष धान की मात्रा के इंटर में दिखाया जा रहा है उसी के हिसाब से आप नीचे कुल धान की मात्रा क्विंटल में प्रविष्ट करना पड़ेगा उसी के अनुरूप आप मात्रा  डाल दीजिए। शेष मात्रा से अधिक ना डालें। अब नीचे सुरक्षित करें लिखा हुआ है उसमें क्लिक कर दीजिए। नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

स्टेप 08:-

अब जैसे ही सुरक्षित करें पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक मैसेज आएगा जो इस प्रकार की दिखाई देगा जिसमें क्या आप चुने गए दिनांक के लिए धान की मात्रा कितने क्विंटल का टोकन जारी करना चाहते हैं हां या नहीं लिखा हुआ दिखाई देगा जिसमें हां पर क्लिक कर दीजिए नीचे चित्र में दिखाएं गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

स्टेप 09:-

आप जैसे यहां पर क्लिक करेंगे तो फिर से एक मैसेज आएगा जो देखने में कुछ इस प्रकार दिखाई देगा नीचे चित्र में दिखाया गया चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं इसमें आपका टुकन आवेदन सफलतापूर्वक सुरक्षित हो गया है कृपया अपना टोकन क्रमांक सुरक्षित रखें लिखा हुआ दिखाई देगा और ok में क्लिक कर दीजिए।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

दोस्तों अब आपका टोकन सफलतापूर्वक रजिस्टर कर लिया गया है और इस टोकन नंबर को आप अपने पास सुरक्षित लिखकर रख लीजिए या इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

टोकन तूहर हाथ Android App के अन्य सभी मेनू की जानकारी

1. किसान की जानकारी:-

आप जैसे ही इस मेनू पर क्लिक करेंगे तो आपको इस मेनू में किसान की व्यक्तिगत जानकारी दिखाई देगी जिसमें :- सबसे ऊपर किसान का नाम, जिला खरीफ विपणन वर्ष, समिति/उपार्जन केंद्र का नाम व कोड रहेगा ये सभी मेनू में प्रदर्शित होगा। इसके अलावा मुख्य रूप से किसान की व्यक्तिगत जानकारी के नीचे जिला, तहसील, समिति/उपार्जन केंद्र, ग्राम, एकीकृत पोर्ट आईडी, कुल रकबा हेक्टेयर में, धान का रकबा हेक्टेयर में, मक्का का रकबा हेक्टेयर में, डूबान का रकबा हेक्टेयर में, अधिया का ख्वाहिश नियर में, संयुक्त खसरा का रकबा हेक्टेयर में। इस प्रकार के दिखाई देंगी निजी चित्र में दिखाया गया है आप देख सकते हैं।

10

2. भूमि संबंधी जानकारी:-

इस महीनों में किसान के जितने भी जीत है उन सभी का अलग-अलग खतरा रहता है तो सभी खसरा के अनुसार धान एवं मक्का का रकबा एवं गिरदावरी की जानकारी दिखाई देगी। जो इस प्रकार देखेगा नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

3. बैंक खाता की जानकारी:-

इस मेनू से किसान के बैंक खाता की जानकारी दिखाई देगी जिसमें मोबाइल नंबर, आधार क्रमांक, खाता क्रमांक, IFSC CODE, कोड बैंक का नाम, PFMS अनुसार बैंक खाते में दर्ज खातेदार का नाम। नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

4. टोकन संबंधी जानकारी:-

1 महीनों में किसान को जारी किए गए तो टोकन की जानकारी प्रदर्शित होगी इसके लिए पार्टी देखी का भी ऑप्शन दिखाई दे रहा है उसमें क्लिक करेंगे तो दान आवक टोकन की पावती आपके सामने आ जाएंगे नीचे डाउनलोड करें का ऑप्शन दिखाई दे रहा है उसे क्लिक करके टोकन की पावती भी डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे चित्र में दिखाया गया चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

5. धान खरीदी की जानकारी:-

इस महीनों में किसान के टोकन के अनुसार धान खरीदी एवं भुगतान की जानकारी दिखाई देगी। जैसे प्राप्ति क्रमांक, खरीदी दिनांक, खरीदी मात्रा क्विंटल में, भुगतान की स्थिति।जो देखने में कुछ इस प्रकार दिखाई देगा नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

टोकन तुहर हाथ ऐप का अवलोकन

Name of App Kisan Tohar Hath App Download
एप्प का नाम  टोकन तुंहर हाथ
प्रकाशितकर्ता छत्तीसगढ शासन
विभाग का नाम छ.ग.खाद्य विभाग
धान खरीदी पंजीयन प्रारंभ तिथि  01 नवंबर 2022
धान खरीदी पंजीयन अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023
शुरू करने का मुख्य मकसद धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन देने के लिए
तरीका ऑनलाईन
ऐप का आकार 7.2 MB
Download Link kisan.cg.nic.in

 

 

 

 

टोकन तूहर हाथ एप्प से संबंधित प्रश्न:-

1.टोकन तूहर हाथ एप्प डिलीट हो गया तो कैसे करें?

उत्तर :- पहले से पंजीकृत कृषक:- यह ऑप्शन आपको प्रारंभ नहीं दिखाई देता है जैसे ही इस ऐप को ओपन करते हैं तो रजिस्टर करें कि नीचे ही यह ऑप्शन आपको देखने को मिल जाता है इस ऑप्शन का उपयोग तब किया जा सकता है,कोई भी किसान के mobile से भूलवश या अन्य किसी भी कारण से टोकन तुहर हाथ एप्प delete हो जाता है तो फिर से उसे अपने मोबाइल में install करके इस option में जाकर किसान कोड और अपना पिन नम्बर डालकर नीचे लॉगइन करें में क्लिक करेंगे तो आप पुन:अपने टोकन तुहर हाथ एप्प के देश बोर्ड में वापस आ जाएंगे।

Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

2. टोकन तूहर हाथ एप्प का पासवर्ड भूल गए तो क्या करें?/टोकन तूहर हाथ एप्प का पिन रिसेट कैसे करें?

उत्तर:- अगर कोई भी किसान टोकन तूहर हाथ एप्प पासवर्ड भूल गए या बदलना चाहते हैं तो इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें:-

  • 1. सबसे पहले आप टोकन तूहर हाथ एप्प को open कीजिए।
  • 2.जैसे ओपन करेंगे आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें पहला ऑप्शन रजिस्टर करें ठीक उसके नीचे पंजीकृत है। इसमें आप पंजीकृत है में क्लिक कीजिए।
  • 3. जैसे ही इस में क्लिक करेंगे फिर से दो ऑप्शन आपके सामने दिखाई देंगे जिसमें पहला लॉगिन करें और उसके नीचे पिन भूल गए?। क्योंकि हमें अपना पासवर्ड बदलना है इसके लिए पिन भूल गए? में क्लिक कर दीजिए।Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method
  •  
  • 4. अब जैसे इसमें क्लिक करेंगे तो आपके सामने किसान कोड दर्ज करने के लिए ऑप्शन आ जाएगा उस में किसान कोड डाल दीजिए और जानकारी देखेंगे क्लिक कर दीजिए।
  • 5. जैसे इसमें क्लिक करेंगे तो आपके सामने मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन आ जाएगा उसमें मोबाइल नंबर डाल दीजिए और ओटीपी प्राप्त करें में क्लिक कर दीजिए।
  • 6. जैसे ही आपके मोबाइल में ओटीपी आएगा उस ओटीपी को नीचे डाल दीजिए और नीचे दो ऑप्शन और दिखाई दे रहा है तीन दर्ज करेगा उसमें जो भी पिन नया पिन नंबर आप बनाना चाहते हैं उस नंबर को दोनों ऑप्शन में डाल दीजिए और रिसेट पिन का ऑप्शन दिखाई दे रहा है उसमें क्लिक कर दीजिए।
  • 7. जैसे शक्ति करेंगी आपका पिन रिसेट हो जाएगा। नीचे चित्र में दिखाया गया चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं। फिर आप अपना किसान कोड और अपना पिन डालकर फिर से लॉगिन करके टोकन तुहर हाथ एप्प के डेशबोर्ड मे पुन: आ सकते हैं।
  • Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method

3. टोकन तुहर हाथ एप्प में कितने बार तो कान काट सकते हैं?

उत्तर:- टोकन तुहर हाथ एप्प में अधिकतम तीन बार तो कान काट सकते हैं जिसमें आपका रद्द किया गया टोकन भी शामिल होगा।

4. टोकन तुहर हाथ एप्प में कितने क्विंटल का टोकन काट सकते हैं?

उत्तर:- टोकन तुहर हाथ एप्प में एक समिति उपार्जन केंद्र के एक गेम की खरीदी क्षमता का 30% का ही टोकन काटा जा सकता है। इसकी पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट का स्टेप नंबर 6 का उदाहरण देखें।

5. टोकन तुहर हाथ एप्प में टोकन किस किस दिन बनाया जा सकते हैं?

उत्तर:- इसके लिए रविवार से शुक्रवार तक 9:30 a.m. से 5:30 pm की समय सीमा निर्धारित की गई है, इस बीच आप कोई भी टाइम कोई भी दिन अपना टोकन काट सकते हैं। ध्यान रहे शासकीय अवकाश के दिन निर्धारित दिन व समय में टोकन नहीं काटा जा सकता।

6. मेरा बैंक खाता सत्यापित नहीं हुआ है तो क्या मैं टोकन काट सकता हूं?

उत्तर:- नहीं!अगर आपका बैंक खाता सत्यापित नहीं है तो आप टोकन तुम्हारा हाथ एप्प में टोकन नहीं कर सकते।

7. क्या कर्जदार किसान भी टोकन काट सकता है?

उत्तर:- नहीं! कर्जदार किसान को तो कान काटने की अनुमति नहीं दी गई है।

8. 1 दिन में टोकन तुहर हाथ एप्प में कितने टोकन काट सकते हैं?

उत्तर:-टोकन तुहर हाथ एप्प में 1 दिन में एक टोकन ही काटने की अनुमति दी गई है।

तो दोस्तों इस तरह से आप किसी भी किसान का या खुद का टोकन तुहर हाथ एप्प में टोकन काट सकते है,पिन रिसेट कर सकते है व पावती डाउनलोड कर सकते हैं।

5 thoughts on “टोकन तुहर हाथ एप्प से टोकन कैसे काटें | Tokan Tuhar Hath App Se Tokan Kaise Kate Best method”

  1. Wow, awesome weblog structure! How long have you been blogging for?

    you make blogging look easy. The overall glance of your website
    is excellent, let alone the content material! You can see similar here ecommerce

Comments are closed.