2014-15 और 15-16 धान बोनस की सूची कैसे देखें | 2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhen

3.7/5 - (4 votes)

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे 2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhen वर्ष 2014-15 और 15-16 में खरीफ वर्ष में बेचे गए धान की सूची व भुगतान की जानकारी कैसे देखेंगे इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में आपको देखने को मिलेगा|

वर्तमान में भाजपा सरकार के द्वारा वर्ष 2014-15 ,15 16 में बेचे गए छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को बोनस की राशि का भुगतान किया गया है जिसकी सूची विभाग की वेबसाइट में उपलब्ध है कर दी गई है जिसे कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल से या कंप्यूटर में देख सकता है कि उनको कितने राशि का भुगतान किया गया है और कितने क्विंटल उनके द्वारा धान बेचा गया था।

खरीफ वर्ष 2014-15 व 2015-16 बोनस लिस्ट क्या है

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा सरकार के द्वारा मोदी की गारंटी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी किसानो को,जिन्होंने खरीफ वर्ष 2014-15 व 2015 -16 धान भेजा था उनको बोनस देने का वादा किया था। अब भाजपा की सरकार बन जाने के पश्चात सभी किसानों को वादा के अनुरूप खरीफ वर्ष 2014-15 व 2015 -16 का बोनस भुगतान कर दिया गया है।

कई किसानों का बोनस अभी तक नहीं आ पाया है तथा कई किसान इस बात से आशंका  है कि उनके द्वारा धान ज्यादा बेचा गया था और उन्हें बोनस कम दी गई है। तो इस तरह की आशंकाओं को दूर करने के लिए शासन के द्वारा सूची उपलब्ध करा दी गई है जिसे आप देख सकते हैं नीचे हम सूची कैसे देखना है इसकी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं ध्यान से देखिए और सभी स्टेप फॉलो कीजिए आप अपनी सूची और भुगतान की जानकारी आसानी से देख पाएंगे।

2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhen Full Process

स्टेप 01. सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र की सहायता से गूगल ओपन कर लीजिए अब यहां cg khadya लिखकर सर्च कर दीजिए नीचे चित्र में देख सकते हैं
2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhenस्टेप 02. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां सबसे पहले नंबर पर छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग लिखा हुआ ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उसमें क्लिक कर दीजिए नीचे चित्र में देख सकते हैं।
2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhen

स्टेप 03. अब आपके सामने छत्तीसगढ़ शासन खाद्य विभाग का होम पेज खुलकर सामने आ जाएगा। यहां लाल कलर में खरीफ वर्ष 2014/2015-16 के धान बेचने वाले किसानों की जानकारी लिखा हुआ ऑप्शन दिखाई दे रहा है उसमें क्लिक कर दीजिए नीचे चित्र में देख सकते हैं।
2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhenस्टेप 04. अब आपके सामने वर्ष के सामने चेक बॉक्स पर क्लिक करते ही खरीफ वर्ष 2014-15 व 2015-16 के धान बेचने वाले किसानों की जानकारी जिलेवार खुलकर सामने आ जाएगा जिसमें क्रमांक, जिला का नाम, धान बेचने वाले किसने की संख्या, बेचे गए धान की मात्रा क्विंटल में तथा भुगतान हेतु लंबित किसानों की संख्या दिखाई देंगे। आप जिस भी जिले से हैं या जिस भी जिले की किसान की जानकारी देखना चाहते हैं उस जिले में क्लिक कर दीजिए। नीचे चित्र में देख सकते हैं।
2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhen
स्टेप 05. अब जैसे ही जिले पर क्लिक करेंगे उसे जिले के अंतर्गत जितने भी उपार्जन केंद्र हैं उन सभी का नाम आ जाएगा और साथ ही धान बेचने वाले किसानों की संख्या बेचे गए धान की मात्रा क्विंटल में और भुगतान हेतु लंबित किसानों की संख्या दिखाई देगा। आप जिस भी धन उपार्जन केंद्र के किस की जानकारी देखना चाहते हैं उस समिति धान उपार्जन केंद्र में क्लिक कर दीजिए। नीचे चित्र में देख सकते हैं।
2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhenस्टेप 06. अगर आपको अभी तक 2014-15 व 2015-16 का बोनस प्राप्त नहीं हुआ है, तो आपका नाम भुगतान हेतु लंबित किसने की संख्या में शामिल होगा जैसे उसे संख्या पर क्लिक करेंगे तो आपका नाम आपको दिखाई देगा और साथ ही भुगतान नहीं होने का कारण भी दिखाई दिया है जिसमें लाल कलर में स्पष्ट लिखा हुआ है बैंक खाता सुधार हेतु अपने जिले की तहसील से संपर्क करें इस तरह से अगर आपका भी नाम लंबित सूची में है तो आप अपने बैंक में जाकर अपने खाते में सुधार कर लीजिए उसके पहचान आपका लंबित बोनस का भुगतान पूरा कर दिया जाएगा।
2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhen
स्टेप 07. आप जैसे ही अपने उपार्जन केंद्र में क्लिक करेंगे उन सभी किसने की सूची आपको दिखाई देंगे जिनको उसे वर्ष का बोनस भुगतान किया जा चुका है, नीचे चित्र में देख सकते हैं।
2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhen

स्टेप 08. अब आप जिस भी किसान के भुगतान की स्थिति देखना चाहते हैं उसे किस के सामने देखे लिखा हुआ ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा उसमें क्लिक कर दीजिए जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने उसे किस को बोनस भुगतान संबंधी जानकारी दिखाई देगा जो इस कुछ इस प्रकार दिखाई देगा नीचे चित्र में देख सकते हैं।

2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhen

तो दोस्तों इस तरह से आप पूरे छत्तीसगढ़ में किसी भी किसान के खरीफ वर्ष 2014-15 व 2015-16 में बेचे गए धान की जानकारी देख सकते हैं साथ ही साथ उसकी भुगतान हुआ है कि नहीं हुआ है अगर भुगतान हुआ है तो कितने राशि का और कितने क्विंटल का भुगतान हुआ है इसकी जानकारी देख सकते हैं तथा अगर कोई किसान का नाम लंबित सूची में है तो उसको भुगतान नहीं किया गया है क्योंकि उसका कारण उसका बैंक खाता में कुछ प्रॉब्लम है बैंक खाते में सुधार की आवश्यकता है इस तरह से आप दोनों सूची देख सकते हैं एक भुगतान सूची और दूसरा लंबित सूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

2014-15 व 2015-16 बकाया धान बोनस क्या है?

खरीफ वर्ष 2014-15 व 2015-16 में किसानों द्वारा बेचे गया था जिसका बकाया बोनस का भुगतान भाजपा सरकार के बनते ही किया गया है, जिसे बकाया बोनस कहा जाता है।

2014-15 व 2015-16 का धान बोनस नहीं मिला है तो क्या करें?

अगर आपको वर्ष 2014-15 व 2015-16 का धान का बोनस प्राप्त नहीं हुआ है तो ऊपर बताए गए विधि से सूची देख लीजिए व अपने बैंक शाखा में संपर्क कीजिए ।

वर्ष 2014-15 व 2015-16 का धान बोनस सूची कैसे देखें?

उपर इस आर्टिकल में वर्ष 2014-15 व 2015-16 का धान बोनस भुगतान सूची निकलने की विधि बताया गया है। कृपया अवलोकन कर लें।

वर्ष 2014-15 व 2015-16 का धान बोनस भुगतान की राशि कैसे चेक करें ?

वर्ष 2014-15 व 2015-16 का धान बोनस की राशि देखने के लिए ऊपर बताए गए चरणों का पालन कीजिए।

आपको इसे भी पढ़ना चाहिए:-

आपके लिए सुझाव

हम आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा और कुछ नई जानकारी सीखने को मिली होगी। इस पोस्ट से संबंधित आपके मन में कोई भी सवाल होगा तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिए। यह कमेंट बॉक्स सिर्फ आपके लिए है, हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे। हम आपके लिए इसी तरह नयी-नयी जानकारी के साथ पोस्ट लिखते है ताकि आप सभी को सही जानकारी समय पर मिल सके|

तो आप किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए इस पोस्ट को अपने Whatsaap Group, Teligram,Fecebook आदि Social Media में शेयर जरूर कर दीजिए । शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर onlinehelpcg.com सर्च करके भी आप यहाँ आ सकते है। 

Thank You !

768 thoughts on “2014-15 और 15-16 धान बोनस की सूची कैसे देखें | 2014-15 & 2015-16 Dhan Bonas List Kaise Dekhen”

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту игровых консолей Sony Playstation, Xbox, PSP Vita с выездом на дом по Москве.
    Мы предлагаем: ремонт игровых консолей в москве
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Comments are closed.