राजीव गांधी किसान न्याय योजना अपडेट | RGKNY Registration best method

Rate this post

दोस्तों आज इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे राजीव गांधी किसान न्याय योजना (RGKNY Registration best method) की नई अपडेट क्या है, किन –किन किसानों को पंजीयन लगेगा और किन को नहीं लगेगा पूरी जानकारी नीचे बता रहे हैं।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की नई अपडेट दिनांक 15 जुलाई 2021 को छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी पत्र के माध्यम से बहुत बड़ा बदलाव हुआ है।

 https://rgkny.cg.nic.in/homepage

विषय सूची

पोर्टल का उद्देश्य

  • कृषकों का आसान एवं सुगम पंजीयन ।                    
  • विभिन्न योजनाओं हेतु एक ही बार कृषक पंजीयन |
  • योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण में आसानी |                  
  • सटीक एवं त्वरित डाटा की प्राप्ति |
  • वास्तविक हितग्राही को लाभान्वित करना एवं हितग्राहियों के दोहराव को रोकना |

 

पंजीयन की पात्रता

  • समस्त श्रेणी के भू-स्वामी एवं वन पट्टाधारी कृषक को पोर्टल में पंजीयन की पात्रता होगी ।
  • मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत वन पट्टा धारक, ग्राम पंचायत एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति जो अपने उपलब्ध भूमि में वृक्षारोपण करते हैं, उन्हें पोर्टल में पंजीयन की पात्रता होगी |

जानिए क्या है इस योजना की अपडेट

राजीव गांधी किसान न्याय योजना (RGKNY Registration best method) के क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है उक्त दिशानिर्देश में निम्नानुसार संशोधन किया गया है-

1. दिशा निर्देश के बिंदु क्रमांक 6 (i)में निम्न संशोधन किया गया है-

  • (i) खरीफ वर्ष 2020 21 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले पंजीकृत कृषकों को योजना अंतर्गत पंजीयन नहीं कराना है।
  • (ii) खरीफ की प्रमुख फसल मक्का ,कोदो कुटकी ,सोयाबीन, अरहर तथा गन्ना उत्पादक कृषकों को योजना अंतर्गत पंजीयन कराना होगा।
  • (iii) वर्ष 2020 21 में जिस रकबे में किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था, यदि व धान के बदले योजना में सम्मिलित अन्य फसल लगाता है, तो उसे योजना अंतर्गत पंजीयन कराना होगा।

2. दिशा निर्देश के बिंदु क्रमांक 6(vi) में निम्न संशोधन किया गया है-

संयुक्त खातेदार कृषकों का पंजीयन नंबरदार के नाम से किया जाएगा एवं इस संबंध में स्वघोषणा – देना होगा।

➤ शासन द्वारा  15/07/2021 को जारी पत्र देखें 

RGKNY Registration best method

RGKNY Registration best method

 

➤ राजीव गांधी किसान योजना में पंजीयन हेतु आवेदन फार्म डाउनलोड करें।

RGKNY Registration best method

राजीव गांधी किसान न्याय योजना RGKNY Registration best method की जानकारी ऑनलाईन कैसे देखें:-

इस वेबसाइट की जानकारी ऑनलाइन स्वयं देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें rgkny.cg.nic.in यहां से आप इस योजना से जुड़ी समस्त जानकारी स्वयं अपने मोबाइल से या कंप्यूटर से देख सकते हैं।

 तो दोस्तों इस तरह से आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन करा सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पंजीयन संबंधी पूरी जानकारी हेतु यहों क्लिक करें:- RGKNY Online Full Detail

इसे भी पढ़ें:-

दोस्तों अगर ये जानकारी आपको पसंद आया हो तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे ही उपयोगी जानकारी इस साइट पर पोस्ट किया जाता है। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर onlinehelpcg.com सर्च करके भी आप यहाँ आ सकते है। 

Thank You !