किसान पंजीयन की जानकारी कैसे देखें | CG Kisan panjiyan ki jankari 2022-23

1.5/5 - (2 votes)

दोस्तों आज इस पोस्ट के माध्यम से आप सीखेंगे छत्तीसगढ़ में CG Kisan panjiyan ki jankari 2022-23 किस किसान द्वारा कितनी राशि का धान बेचा है। कितना क्विंटल पतला धान बेचा है व कितना क्विंटल मोटा धान बेचा है इन सभी की जानकारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आप घर बैठे देख सकते हैं साथ ही साथ आप यह भी देख सकते हैं कि कौन किसान कितने एकड़ जमीन का धान बेचने के लिए पंजीकृत है।

दोस्तों छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है जिसके माध्यम से कोई नहीं किसान घर बैठे या जानकारी ले सकता है उसको किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह जानकारी शासन के द्वारा इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

विषय सूची

तो चलिए दोस्तों नीचे हम स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि आपको किसी भी किसान की धान बेचने से संबंधित जानकारी CG Kisan panjiyan ki jankari 2022-23 कैसे देखना है। यहां आप पिछले वर्ष वर्तमान वर्ष दोनों की जानकारी देख सकते हैं।

स्टेप 01:-

सबसे पहले आप अपने मोबाइल से कंप्यूटर में गूगल ओपन कर लीजिए यहां cg khadya लिखकर सर्च कर दीजिए। जैसे सर्च करेंगे आपके सामने कुछ इस प्रकार से पेज ओपन हो जाएगा मुझे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं यहां पर Cg Khadya – NICChhattisgarh लिखा हुआ दिखाई दे रहा है उसमें क्लिक कर दीजिए।

 

2021-22 किसान पंजीयन संबंधी जानकारी कैसे देखें | CG Kisan panjiyan ki jankari 2021-22 | किसान कोड कैसे निकाले | CG Kisan Detail 2021-22

 

स्टेप 02:-

अब जैसे ही Cg Khadya -NIC Chhattisgarh में क्लिक करेंगे तो आपके सामने छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य पृष्ठ खुलकर सामने जाएगा जो देखने में कुछ इस प्रकार दिखाई देगा नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं इसमें सबसे ऊपर जनभागीदारी लिखा हुआ ऑप्शन दिखाई दे रहा है उसको क्लिक कर दीजिए।

 

 

स्टेप 03:-

अब जैसे ही जनभागीदारी पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने फिर से एक नया पेज खुल कर सामने जाएगा जो देखते में कुछ इस प्रकार दिखाई देगा नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं इसमें दाहिने और 2022-23 की धान खरीदी की जानकारी लिखा हुआ सेक्शन दिखाई दे रहा है उसके नीचे किसानों का विवरण लिखा हुआ दिखाई दे रहा है ठीक इसी प्रकार नीचे पिछले वर्ष 2021-22 की जानकारी देख सकते हैं। क्योंकि हमें वर्तमान वर्ष 2022-23 की जानकारी देखना है कि कौन किसान वर्तमान में कितना क्विंटल धान बेचा है इसलिए किसानों का विवरण लिखा हुआ है उस ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।

 2021-22 किसान पंजीयन संबंधी जानकारी कैसे देखें | CG Kisan panjiyan ki jankari 2021-22 | किसान कोड कैसे निकाले | CG Kisan Detail 2021-22

नोट:- किसान कोड की जानकारी देखने के लिए पूर्व वर्ष की सूची निकाल सकते हैं क्योंकि वर्तमान वर्ष में जो किसान धान नहीं बेचा रहता है उसका नाम सूची में नहीं रहता। 

स्टेप 04:-

अब जैसे ही किसानों के विवरण में क्लिक करेंगे तो आपके सामने छत्तीसगढ़ के जितने भी जिले हैं उन सभी जिले का नाम दिखाई देने लगेंगे साथ ही साथ उस जिले के कुल भुगतान की राशि, ऋण वसूली की राशि, शुद्ध भुगतान की राशि, मोटा धान और पतला धान, सरना धान कुल धान क्विंटल में की जानकारी दिखाई देंगे।आपको जिस भी जिले की जानकारी देखना है उस जिले में क्लिक कर दीजिए। नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

 

2021-22 किसान पंजीयन संबंधी जानकारी कैसे देखें | CG Kisan panjiyan ki jankari 2021-22 | किसान कोड कैसे निकाले | CG Kisan Detail 2021-22

स्टेप 05:-

अब जैसे ही जिले में क्लिक करेंगे तो उस जिले में जितने भी उपार्जन केंद्र हैं जहां धान खरीदा जाता है उन सभी की सूची आपके सामने जाएगी साथ ही साथ कुल भुगतान की राशि, ऋण वसूली की राशि, शुद्ध भुगतान, मोटा धान, पतला धान, स्वर्णा धान कुल धान क्विंटल में की जानकारी भी देख सकते है। आपको जिस भी धान खरीदी केंद्र के किसान की जानकारी देखना है उस उपार्जन केंद्र में क्लिक कर दीजिए। नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

 2021-22 किसान पंजीयन संबंधी जानकारी कैसे देखें | CG Kisan panjiyan ki jankari 2021-22 | किसान कोड कैसे निकाले | CG Kisan Detail 2021-22

स्टेप 06:-

आप जैसे ही उपार्जन केंद्र में क्लिक करेंगे तो उस केंद्र में जितने भी किसानों का धान अभी तक बेचा गया है उन सभी की सूची आपके सामने खुलकर जाएगी में जो देखने में कुछ इस प्रकार दिखाई देगा नीचे चित्र में दिखाया गया चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं। जिसमें उस किसान की निम्नवत जानकारी दिखाई देंगे:- 

 

  • 1. क्रमांकयह सीरियल नंबर है।
  • 2. किसान का क्रमांकइसे ही किसान कोड कहा जाता है।
  • 3. किसान का नाम।
  • 4. किसान के पिता या पति का नाम।
  • 5. खरीदी दिनांकजिस तिथि को किसान का धान खरीदा जाता है उसका दिनांक है।
  • 6. कुल भुगतानकुल राशि जो किसान को प्राप्त होगा।
  • 7. धान मोटाकिसान द्वारा भेजे गए मोटे धान की जानकारी क्विंटल में लिखा रहता है।
  • 8. धान पतलाकिसान द्वारा भेजे गए पतला धान की जानकारी क्विंटल में लिखा रहता है।
  • 9. धान सरनाकिसान द्वारा भेजे गए सरना धान की जानकारी क्विंटल में लिखा रहता है।
  • 10. कुल धानयहां पर किसान द्वारा भेजे गए कुल धान की जानकारी क्विंटल में लिखा रहता है।

टिप:-

  • 1. जिस किसान का नाम लाल कलर में लिखा रहता है उसका चेक जारी नहीं हुआ रहता है अर्थात उसको पैसे निकालने की अनुमति नहीं रहता उनका भुगतान के लिए चेक नहीं बना रहता है।
  • 2. जिस किसान का नाम हरा कलर में दिखाई दे रहा है उसका भुगतान के लिए चेक बनाया जा चुका है तथा वह किसान बैंक से अपना राशि निकाल सकता है।

किसान कोड से किसान की पंजीयन संबंधित विवरण कैसे देखें

दोस्तों इसमें जो नए किसान पंजीकृत हैं उसका किसान कोड संबंधित उपार्जन केंद्र में प्राप्त होगा तथा जो पुराने किसान हैं वह पिछले वर्ष की सूची निकाल कर अपना किसान कोड प्राप्त कर सकते हैं तथा उसकी सहायता से वर्तमान वर्ष में कुल कितने रकबा में धान बेचने हेतु पंजीयन हुआ है उसकी जानकारी देख पाएंगे।

दोस्तों का ही किसान नई जमीन खरीद लेता है वह किसान अपने नए जमीन का पंजीयन अपने उपार्जन केंद्र (सोसाइटी)में कराया रहता है उनके लिए यह जानकारी देखना अति आवश्यक है कि उनका पंजीयन सफलतापूर्वक हुआ है कि नहीं और वह अपने खरीदे हुए नए जमीन से धान बेच सकता है कि नहीं। कहां जाए तो किसान द्वारा जमीन के संशोधन संबंधित जानकारी इसमें आप देख सकते हैं कौन-कौन से जमीन से आप धान बेच पाएंगे।

तो चलिए देखते हैं वर्तमान वर्ष में किसान पंजीयन संबंधी जानकारी कैसे देखें स्टेप बाय स्टेप

स्टेप 01:-

सबसे पहले आप खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के होम पेज में जाइए यहां एक किसान का चित्र दिखाई दे रहा होगा जिसके नीचे 2021-22 किसान पंजीयन संबंधी जानकारी देखें लिखा हुआ दिखाई दे रहा होगा उसमें क्लिक कर दीजिए। नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

 2021-22 किसान पंजीयन संबंधी जानकारी कैसे देखें | CG Kisan panjiyan ki jankari 2021-22 | किसान कोड कैसे निकाले | CG Kisan Detail 2021-22

स्टेप 02:-

अब जैसे ही 2022-23 किसान पंजीयन संबंधी जानकारी देखें में क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक बॉक्स ओपन हो जाएगा जिसमें किसान कोड एकीकृत किसान पोर्टल आईडी नंबर डालकर किसान संबंधित जानकारी देख सकते हैं। चूंकि हमें किसान कोड से किसान के विवरण पंजीयन संबंधित जानकारी देखना है। इसलिए किसान कोड लिखा हुआ है उसके सामने चेक बॉक्स है उसमें क्लिक कर दीजिए तथा किसान का कोड डालकर जानकारी देखें में क्लिक कर दीजिए। नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

 2021-22 किसान पंजीयन संबंधी जानकारी कैसे देखें | CG Kisan panjiyan ki jankari 2021-22 | किसान कोड कैसे निकाले | CG Kisan Detail 2021-22

स्टेप 03:-

अब जैसे ही जानकारी देखें में क्लिक करेंगे तो उस किसान की पंजीयन संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको दिखाई देंगी जिसमें निम्मवत जानकारी दिखाई देंगे नीचे चित्र में दिखाया गया है चित्र को क्लिक करके देख सकते हैं।

2021-22 किसान पंजीयन संबंधी जानकारी कैसे देखें | CG Kisan panjiyan ki jankari 2021-22 | किसान कोड कैसे निकाले | CG Kisan Detail 2021-22

 

  • जिला :         
  • तहसील :      
  • उपार्जन केन्द्र का नाम :
  • किसान कोड :
  • एकीकृत किसान पोर्टल आई.डी. :  
  • किसान का नाम :
  • कुल रकबा (हेक्टेयर में) :
  • धान का रकबा (हेक्टेयर में) :        
  • मक्का का रकबा (हेक्टेयर में) :     
  • डुबान का रकबा (हेक्टेयर में) :       
  • अधिया का रकबा (हेक्टेयर में) :    
  • आधार क्रमांक :       
  • मोबाइल नं : 
  • खाता क्र :
  • IFSC Code: 
  • बैंक का नाम :
  • PFMS अनुसार बैंक खाते मे दर्ज खातेदार का नाम:        

 

किसान के भूमि की जानकारी

क्र. ,तहसील,  गांव का नाम, खसरा क्रमांकराजस् में भूस्वामी का नामखसरा का कुल रकबा (हे.में)  ,उपज का रकबा (हे.में), धान,  मक्का  योग   , क्या गिरदावरी हो चुकी है।

 चयनित किसान का धान खरीदी हेतु टोकन जारी किया गया है या नही किया गया है की जानकारी

चयनित किसान से धान प्राप् किया गया है या नही किया गया है की जानकारी रहता है।

 

तो दोस्तों इस तरह से आप छत्तीसगढ़ में किसी भी किसान की पंजीयन संबंधित जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल से या कंप्यूटर से ऑनलाइन देख सकते हैं किस किसान द्वारा कितनी राशि का धान बेचा है। कितना क्विंटल पतला धान बेचा है व कितना क्विंटल मोटा धान बेचा है।

इसे भी पढ़ें:-

किसान पंजीयन संबंधी जानकारी कैसे देखें 2022-23

ई-श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं सी एस सी से? ई-श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

मोबाइल नंबर से कोविड-19 टीकाकरण सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें

छ.ग.सभी जिलों की सरकारी नौकरी लाइव

cg b1 kaise nikal 2022-23 । छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना 2023 Form Kaise bhare 

 छ.ग. LPG गैस एजेंसी की सूची कैसे निकालें

छ.ग.राशन कार्ड का मिनी स्टेटमेंट कैसे निकालें

छ.ग.राशनकार्ड में आधार एण्ट्री कैसे करें

पेंशन की नयी सूची कैसे

दोस्तों अगर ये जानकारी आपको पसंद आया हो तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए निचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे ही उपयोगी जानकारी इस साइट पर पोस्ट किया जाता है। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर onlinehelpcg.com सर्च करके भी आप यहाँ आ सकते है। 

Thank You !

58 thoughts on “किसान पंजीयन की जानकारी कैसे देखें | CG Kisan panjiyan ki jankari 2022-23”

  1. I am now not positive the place you’re getting your info, however good topic. I needs to spend some time studying more or understanding more. Thank you for fantastic information I used to be in search of this information for my mission.

Comments are closed.