छत्तीसगढ़ में किसान कैरी फॉरवर्ड,आवेदन फार्म, नॉमिनी दर्ज कैसे करेेेें। CG Kisan Kairy Forword Nomini Panjiya 2023-24

2.7/5 - (7 votes)

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे CG Kisan Kairy Forword Nomini Panjiya 2023-24 के बारे में। कैरी फॉरवर्ड क्या है, किसानों को कैरी फॉरवर्ड करना क्यों आवश्यक है, कैरी फॉरवर्ड कैसे होगा, कैरी फॉरवर्ड करने के लिए क्या-क्या करना पड़ेगा, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे, कैरी फॉरवर्ड हेतु आवेदन फॉर्म कहां मिलेगा, कैरी फॉरवार्ड फॉर्म कैसे भरना है।

इस तरह से किसान कैरी फॉरवर्ड से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में देखने को मिलेगा। अगर आप एक किसान हैं और सोसाइटी में अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचते हैं, तो इस वर्ष 2023-24 में आपको धान बेचने के लिए कैरी फॉरवर्ड करना अति आवश्यक है अगर यह काम आप नहीं करते हैं तो आप धान नहीं बेंच पाएंगे। इसीलिए यह आर्टिकल आपके लिए बनाया गया है।तो इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़िए और अपना कैरी फॉरवर्ड जल्दी से करा लीजिए, ताकि आपको धान बेचने में कोई परेशानी ना हो।

विषय सूची

किसान कैरी फॉरवर्ड क्या है

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस वर्ष 2023 24 में यह नया नियम लागू किया गया है इसके अंतर्गत कोई भी किसान अपना ध्यान बचने के लिए एक नॉमिनी नियुक्त कर सकता है, जो की उसका नामिनी उस किसान के धान को अपना फिंगर लगाकर बेच सकता है। अर्थात किसान को अब धान बेचने के लिए सोसाइटी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उसके द्वारा नियुक्त किया गया नाम नहीं उसे किस का धान बेच सकता है।

कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन कैसे कराएं

सभी किसान को कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन फॉर्म सही-सही भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने (सोसाइटी) धान खरीदी केंद्र में जमा करना पड़ेगा, यहां आपका आवेदन ऑनलाइन एंट्री किया जाएगा फार्म में आप अपने कोई भी रिश्तेदार को नॉमिनी के रूप में दर्ज कर सकते हैं जो की आपके बदले आपका धान बेंच सकेगा।

किसान कैरी फॉरवार्ड के लाभ

  • 1. किसान अपने मनपसंद किसी भी व्यक्ति को नामिनी बना सकता है।
  • 2. धान बेचने के लिए स्वयं किस को ही उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है।
  • 3. किसान द्वारा नियुक्त किया गया नॉमिनी अपना फिंगर लगाकर धान बेंच सकता है।
  • 4. स्वास्थयगत गंभीर किसान अब नहीं जाएंगे फिर भी उसका धान बेचा जा सकता है।
  • 5. फर्जीवाड़ा पूरी तरह से बंद होने की उम्मीद है।
  • 6. बिचौलियों का धान अब सोसाइटी में बेचना मुश्किल होगा।

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म ⇓

CG Kisan Kairy Forword Nomini Panjiya 2023-24CG Kisan Kairy Forword Nomini Panjiya 2023-24

नॉमिनी घोषणा पत्र

nomini

यहां किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म दिया गया है, इसे आप डाउनलोड करके उपयोग कर सकते हैं।

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  • 1. दिए गए आवेदन फार्म को डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए। इसके अलावा आप अपने संबंधित धान उपार्जन केंद्र से फॉर्म ले सकते हैं।
  • 2. फार्म में दिए गए जानकारी को सही-सही भर लीजिए तथा बिंदु क्रमांक साथ में दिए गए खसरा विवरण वर्ग विवरण तथा फसल का नाम सभी को भर लीजिए।
  • 3. नॉमिनी हेतु बिंदु क्रमांक 9 में दिए गए नॉमिनी विवरण को सही-सही भरिए, इसमें नॉमिनी का नाम आधार कार्ड के अनुसार अंग्रेजी में लिखें, उसकी उम्र दर्ज करें, किसान से नॉमिनी का क्या संबंध (रिश्ता) है उसे लिखें, नॉमिनी का आधार नंबर मोबाइल नंबर और उसका पता की जानकारी उसके कालम में भरें।
  • 4. आवेदन में दिए गए अन्य सभी जानकारी भर लीजिए। और
  • 5. भरे हुए आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज को संलग्न कर अपने धान उपार्जन केंद्र में जमा कर दीजिए।
  • 6. आपके संबंध धान उपार्जन केंद्र में आपका आवेदन अनुसार आपका नॉमिनी आपके खाते में दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा अगर आपके फॉर्म में रकबा संशोधन हुआ होगा,तो उसे भी संशोधित कर दिया जाएगा।
  • 7. आवेदन जमा करते समय अपने आवेदन की पावती जरूर रख ले।

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • 1. आधार कार्ड (आवेदनकर्ता कृषक)
  • 2. नॉमिनी का आधार कार्ड (किसान द्वारा नामित व्यक्ति)
  • 3. ऋण पुस्तिका (भू स्वामी पर्ची)
  • 4. B1 (भू स्वामी विवरण)
  • 5. बैंक पासबुक की छायाप्रति (केवल आवेदन करता कृषक)
  • 6. स्वघोषणा पत्र (केवल संयुक्त भू स्वामी हेतु)।
    अर्थात अगर जमीन में किसान का नाम शामिल किसान में है तो सभी किसान की सहमति के रूप में एक स्वघोषणा पत्र देना आवश्यक है।की उक्त व्यक्ति को नॉमिनी बनाया जाए।

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु विभागीय सूचना

             सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि धान उपार्जन हेतु एकीकृत कृषक पोर्टल में पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया है।अंतिम तिथि 31/ 10 /2023 निर्धारित है।
पूर्व वर्षों में पंजीकृत सभी किसान को धान उपार्जन वर्ष 2023-24 हेतु धान पंजीयन में नॉमिनी नामांकन कर कैरी फॉरवर्ड करवाना अनिवार्य है, क्योंकि धन उपार्जन हेतु आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अपनाया जावेगा,जिसके लिए पंजीयन में नॉमिनी रखना अनिवार्य है। सभी किसान अपना पंजीयन फॉर्म तैयार कर अंतिम तिथि से पूर्व पंजीयन कर लेवे।

नोट:- सभी किसान समय सीमा से पूर्व अपना पंजीयन कैरी फॉरवर्ड कराना ना भूलें।

तो दोस्तों इस तरह से इस आर्टिकल में बताए गए जानकारी अनुसार आवेदन फॉर्म भरकर आप समय सीमा में अपना कैरी फॉरवार्ड करा सकते है।

योजना की सामान्य जानकारी

आर्टिकल नाम छत्तीसगढ़ में किसान कैरी फॉरवर्ड, नॉमिनी दर्ज कैसे करेेेेंCG Kisan Kairy Forword Nomini Panjiya 2023-24
उदेश्य

किसानो को धान बेचने के लिए सुविधा उपलब्ध कराना

लाभार्थी

छत्तीसगढ़ के किसान

साल

2023-24

हेल्पलाइन नंबर संपर्क पता

संबधित धान उपार्जन केन्द्र,कृषि कार्यालय एवं कृषि विभाग

ऑफिसियल वेबसाइट kisan.cg.nic.in
राज्य

छत्तीसगढ़

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

किसान कैरी फॉरवर्ड क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा वर्ष 2023-24 में धान बेचने के लिए नॉमिनी पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है, जिसे कैरी फॉरवर्ड के नाम से जाना जा रहा है।

रकबा में संशोधन कैसे करें?

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म एक ही प्रपत्र में दिया गया है। जिसे सही सही भरकर अपने धन उपार्जन केंद्र में जमा कर रकबे में संशोधन व कैरी फॉरवर्ड करा सकते हैं।

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु अंतिम तिथि क्या है?

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु अंतिम तिथि 31/10/2023 निर्धारित किया गया है।

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म कहां मिलेगा?

किसान कैरी फॉरवार्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म किस आर्टिकल में ऊपर दिया गया है आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। या अपने संबंधित धान उपार्जन केंद्र से भी आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म भरने की जानकारी ऊपर में इस आर्टिकल में बताया गया है, कृपया उसका अवलोकन कर लीजिए।और अपना फॉर्म सही सही भर लीजिए।

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म जाम कहां करें?

किसान कैरी फॉरवर्ड व रकबा संशोधन हेतु आवेदन फॉर्म भरकर अपने संबंधित धान उपार्जन केंद्र में जमा कर सकते है।

किसान कैरी फॉरवर्ड मैं नॉमिनी किसे बना सकते हैं?

किसान कैरी फॉरवार्ड में नॉमिनी किसान द्वारा अपने रिश्तेदार या कोई भी व्यक्ति को बना सकता है।

एक व्यक्ति को कितने किसान नॉमिनी बना सकता है?

इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है किंतु देखा जाए तो एक व्यक्ति को एक ही किसान का नॉमिनी बनाया जा सकता है।

Google में खोजें CG Kisan Kairy Forword Nomini Panjiya 2023-24

निम्न तरीके से TagLine गूगल पर सर्च करके आप हमारे पोस्ट पर आ सकते हैं

तो दोस्तों उम्मीद है छत्तीसगढ़ में किसान कैरी फॉरवर्ड, नॉमिनी दर्ज कैसे करेेेें से संबंधित हमारे आर्टिकल CG Kisan Kairy Forword Nomini Panjiya 2023-24 में बताई गई सभी जानकारी समझ में आ गया होगा। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ में किसान कैरी फॉरवर्ड, नॉमिनी दर्ज कैसे करेेेें की जानकारी अच्छे से समझ गए होंगे। 

आपको इसे भी पढ़ना चाहिए:-

आपके लिए सुझाव

हम आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा और कुछ नई जानकारी सीखने को मिली होगी। इस पोस्ट से संबंधित आपके मन में कोई भी सवाल होगा तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिए। यह कमेंट बॉक्स सिर्फ आपके लिए है, हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे। हम आपके लिए इसी तरह नयी-नयी जानकारी के साथ पोस्ट लिखते है ताकि आप सभी को सही जानकारी समय पर मिल सके|

तो आप किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए इस पोस्ट को अपने Whatsaap Group, Teligram,Fecebook आदि Social Media में शेयर जरूर कर दीजिए । शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन की सुविधा उपलब्ध है। अगर ये साइट आपको पसंद आये तो गूगल पर onlinehelpcg.com सर्च करके भी आप यहाँ आ सकते है। 

Thank You !

1 thought on “छत्तीसगढ़ में किसान कैरी फॉरवर्ड,आवेदन फार्म, नॉमिनी दर्ज कैसे करेेेें। CG Kisan Kairy Forword Nomini Panjiya 2023-24”

Comments are closed.